Friday, 30 November 2018

चमकदार चेहरा कैसे पाएं Tips for Glowing skin in Hindi


Tips for Glowing skin in Hindi Beauty Tips: बेदाग सुंदर और दमकता चेहरा भला किसे पसंद नहीं आता। दाग धब्बे निशान, झाइयां, झुर्रियां और मुरझाया हुआ चेहरा अच्छा नहीं लगता। बढ़ती उम्र तेज धूप प्रदूषित वातावरण अनियमित खानपान व्यस्त जीवन शैली और कई बीमारियों के कारण चेहरे से संबंधित कई तरह की आम समस्या हो सकती है।
लेकिन दोस्तों चेहरे पर चमक तभी आती है जब सही खानपान हो और शरीर स्वस्थ हो। तो इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने का बहुत ही सरल और आसान उपाय हम आपको बताने वाले है। दोस्तों अपने खानपान में कुछ ऐसे बदलाव लाइए जो कि आपकी त्वचा की चमक को बनाए रखें जो कि किसी कृत्रिम उपाय से संभव नहीं है। इसीलिए आज हम आपको अपने आज के पोस्ट Tips for Glowing Skin in Hindi में यह बताने जा रहे हैं की अपनी डाइट (खान-पान) में क्या शामिल करें जिससे कि आपके चेहरे का निखार बढ़ती उम्र में भी बरकरार रहे।

Tips for Glowing Skin in Hindi



आमला
दोस्तों आंवले को खाली पेट खाएं, इस में पाया जाने वाला विटामिन ए कोलेजन का निर्माण करता है। जो त्वचा की कसावट को बनाए रखने में सहायक होता है।
गाजर
गाजर का सेवन आप सभी नियमित करें, क्योंकि गाजर में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन त्वचा को सेहतमंद रखने में सहायक होता है।

सुबह का नाश्ता

आपको अच्छी सेहत और सुंदर त्वचा चाहिए तो आप सुबह का नाश्ता जरूर कीजिए। नाश्ते में आप दूध, अखरोट, बादाम, ताजा फल, ब्रेड आदि को शामिल कर सकते हैं। इन में पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर से चेहरे पर छाइयां नहीं पड़ती है, और आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। 

सेब

आप सभी सेब का भी सेवन जरूर करें, क्योंकि सेब में पाया जाने वाला ‘विटामिन सी’ से असमय यानी कि टाइम से पहले ही छाइयां नहीं पड़ती। इसीलिए सेब का सेवन मुख्य तौर पर अवश्य करें।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में मौलिक एसिड पाया जाता है, जिससे की त्वचा में निखार आता है इसीलिए आप सभी स्ट्रॉबेरी को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें।

दही

दोस्तों आप दोपहर के खाने में दही का सेवन जरूर करें। दही में जिंक कैल्शियम और विटामिन B प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को कोमल बनाए रखने में और हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होता है।

चुकंदर

चुकंदर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो की त्वचा में निखार के साथ-साथ कसावट लाने में भी सहायक हैं। यह खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है, इसीलिए चुकंदर को सलाद सब्जी के रूप में जरूर शामिल करें। 

ताजी हरी सब्जियां

ताजी हरी सब्जियों को उबाल कर खाने से चेहरा ताजा और खिलखिला नजर आता है और चेहरे पर कील मुंहासे भी नहीं निकलते।
केला मूंगफली और बटर का सेवन करें। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे कि त्वचा का पीलापन दूर होता है और चेहरे पर डार्क सर्कल ही नहीं बनते।
अगर आप अपने चेहरे को तरोताजा बनाए रखना चाहते हैं तो छाछ, पत्ता गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च, बींस, दाल, सोयाबीन, मछली, फल इत्यादि को भरपूर मात्रा में अपने आहार में शामिल करें। इनमें विटामिन ए होता है जो त्वचा को लचीला और मुलायम बनाए रखता है, और त्वचा से दाग धब्बों को दूर रखता है।
दोस्तों गर्मी हो या सर्दी पानी पीने का भी ध्यान रखिए। 
आपको स्ट्रेस बढ़ाने वाले फूड अर्थात खान-पान से भी बचना होगा। जैसे कि चीनी, मैदा, अधिक पका हुआ भोजन, जंक फूड, तैलीय पदार्थ, चॉकलेट, बिस्किट, केक, पेस्ट्री और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन कम या बंद कर दें। और हो सके तो अधिक चाय और कॉफी के सेवन से भी बचें।
खुद को एक अच्छी रूटीन का आदी बनाएं। योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। जिससे कि आप लंबे अंतराल तक अपने आप को जवान बनाए रख सकते हैं।
तो दोस्तों यह थी आपके खाने पीने की बात जो आपकी चमकदार और सुंदर त्वचा के लिए बहुत जरूरी है|


Labels:

दुनिया के सात नए अजूबे Seven Wonders of The World 2018 in Hindi

New Seven Wonders of The World in Hindi:- दुनिया के सात अजूबे ऐसे प्राकृतिक और मानव निर्मित संरचनाओं का संकलन है। जो अपनी अद्भुत कला संरचना और खूबसूरती से मनुष्य को आश्चर्यचकित करती है। प्राचीन काल से वर्तमान काल तक दुनिया के अजूबों की ऐसी कई विभिन्न सूचियां तैयार की गई है। लगभग 2200 साल पहले यूनान के विद्वानों ने दुनिया के सात अजूबों की सूची तैयार की थी और यही सात अजूबे लगभग 2100 सालों तक दुनिया में प्रचलित रहे। लेकिन 1999 में इसमें बदलाव करने की बात चली क्योंकि पुराने अजूबों में अधिकांश टूट-फूट चुके थे। Seven Wonders of The World
2000 पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में दुनिया के सात नए अजूबे “New Seven Wonders of The World” की घोषणा की गई। दुनिया के सात नए अजूबे “New Seven Wonders of The World” में गीजा का पिरामिड, बेबीलोन के झूलते बाग़, ओलंपिया में ज्यूस की मूर्ति, आर्कमिडीज का मंदिर, माउसोलस का मकबरा, रोड्स की विशाल मूर्ति, और अलेक्जेंड्रिया के रोशनी घर, शामिल थे वर्तमान में गीजा के पिरामिड के अलावा अन्य सभी अजूबे ध्वस्त हो चुके हैं। तो चलिए आपको अपनी इस पोस्ट में बतलाते हैं दुनिया के सात नए अजूबे (New 7 wonders of the modern world) के बारे में…..
1.चीन की दीवार The Great Wall of China
चीन की उत्तरी सीमा पर बनाई गई यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी मानव निर्मित संरचना है। यह करीब 6500 किलोमीटर लंबी है और इसकी ऊंचाई 35 फीट है। यह दीवार चीन को सुरक्षा देती है। इस दीवार का निर्माण 5वीं सदी ईसा पूर्व में शुरू हुआ और 16वीं सदी तक जारी रहा। Seven Wonders of The World.
  1. जॉर्डन का पेट्रा History of Petra

पश्चिम एशिया के जॉर्डन में स्थित पेट्रा एक ऐतिहासिक शहर है। यह लाल बलुआ पत्थरों से बने इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां मौजूद इमारतों में 138 फुट ऊंचा मंदिर ओपन स्टेडियम, नहर, तालाब आदि शामिल है। यहां के दीवारों पर की गई नक्काशी बहुत खूबसूरत है।
  1. क्राइस्ट द रिडीमर ब्राजील Christ the Redeemer (statue)

क्राइस्ट द रिडीमर (प्रतिमा), माउंट कोरकोवाडो रियो डी जनेरियो, दक्षिण ब्राजील के शिखर पर ईसा मसीह की पुर्तगाली विशाल प्रतिमा स्थापित है। करीब 32 मीटर ऊंची इस मूर्ति का वजन 700 टन है। इसका निर्माण 1922 से 1931 के बीच किया गया था। Seven Wonders of The World
  1. ताजमहल Taj Mahal History

मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। बेपनाह मोहब्बत के निशानी ताजमहल को बनकर तैयार होने में करीब 20 साल का वक्त लगा था। ताज को मुगल कला की उत्कृष्ट नमूना माना जाता है।
  1. रोम का कोलोसियम Roman Colosseum History

यह एक विशाल स्टेडियम है जिसका निर्माण 17वी सदी में यहां के एक सम्राट ने शुरू करवाया था। कहा जाता है कि इस स्टेडियम में 50000 लोग जंगली जानवरों और गुलामों के बीच खूनी लड़ाई का खेल देखते थे। इस स्टेडियम की वास्तुकला ऐसी है इसकी नकल करना संभव नहीं है। Seven Wonders of The World
  1. चीचेन इट्ज़ा पिरामिड मेक्सिको Chichen Itza Pyramid

मेक्सिको में स्थित चीचेन इट्ज़ा ‘माया सभ्यता’ की सबसे प्राचीन शहरों में एक है। यहां कुक्कुलन का पिरामिड, चाक मूल का मंदिर, हजार पिलर का हाल, और कैदियों के लिए बनाया गया खेल के मैदान आज भी देखे जा सकते हैं। यहां कुक्कुलन का पिरामिड स्थित है जो 79 फीट ऊंचा है। जिसके चारों दिशाओं में 91 सीढ़ियां हैं। इसकी हर सीढ़ी साल के 1 दिन का प्रतीक है। इस पिरामिड के ऊपर बना चबूतरा साल के 365 में दिन का प्रतीक है।
  1. माचू पिच्चू पेरू Machu Picchu History

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में जमीन से 4230 फीट की ऊंचाई पर ‘माचू पिच्चू’ नाम का शहर है। इसे 15वीं शताब्दी में बसाया गया था। एंडीज पर्वतों के बीच यह शहर इंका सभ्यता का शहर है। माना जाता है कि पहले यह नगर संपन्न हुआ करता था पर बाद में स्पेन के आक्रमणकारी अपने साथ चेचक जैसी बीमारियां लेकर आए जिससे धीरे-धीरे यह शहर पूरी तरह से तबाह हो गया।

Labels:

Thursday, 29 November 2018

50+ भारत के आश्चर्यजनक तथ्य – Amazing Facts About India in Hindi

1. भारत, दुनिया की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओ वाला देश है.
2. तक़रीबन 17 वी शताब्दी तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था.
3. चाइना और USE के बाद अब भारत के पास भी सबसे सशक्त आर्मी दल है.
4. वैटिकन सिटी और मक्का को देखने जितने लोग आते है, उन दोनों को मिलाकर उससे भी ज्यादा लोग तिरुपति बालाजी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर देखने आते है.
5. भारत ने ही जीरो “0” की खोज की है.
6. भारत में हर 12 साल में एक बार कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है, जहा सभी धर्म के लोग एकत्रित होते है, इस लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला है.
7. कुम्भ मेले में आने वाले सभी धर्म के लोगो की संख्या इतनी अधिक होती है की उन्हें अंतराल में से भी देखा जा सकता है.
8. चाय भारत का राष्ट्रिय पेय है.
9. भारत का नाम “इंडस” नदी से लिया गया है.
10. इंडस घाटी की सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता मानी जाती है.
11. दुनिया में वाराणसी आज एक सबसे प्राचीन और सबसे विकसित सिटी के रूप में जानी जाती है.
12. किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद है. (तक़रीबन 300000 मस्जिद है).
13. मुस्लिम जनसँख्या की लिहाज से भारत तीसरे नंबर पर है.
14. तक्षशिला को दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी माना जाता है, जिसे 700 BC में शुरू किया गया था.
15. आज विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए लखनऊ की द सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल है. उस स्कूल में तक़रीबन 45000 बच्चे पढ़ते है.
16. भारतीयों रेलवे तक़रीबन 1.3 लाख लोगो को रोजगार दे रही है. जो किसी भी एक देश की जनसँख्या से कई ज्यादा है.
17. भारत में हर साल जन्म लेने वाले नच्चो की संख्या भी ऑस्ट्रेलिया और दुसरे देशो से ज्यादा है.
18. विश्व में सबसे ज्यादा इंग्लिश बोलने वाले लोग भारत में ही है.
19. एक अनुमान के अनुसार दुनिया का तक़रीबन 25% वर्कफोर्स अगले साल से भारत में ही निर्मित किया जायेंगा.
20. भारत का पहला राकेट साइकिल और पहली सॅटॅलाइट बैल गाड़ी पर लायी गयी थी.
21. भारत का बजट शक्तिशाली न होने के बावजूद भी भारतीय स्पेस प्रोग्राम दुनिया के टॉप 5 स्पेस प्रोग्राम में शामिल है.
22. 2014 के चुनाव में तक़रीबन 54 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने वोटिंग की थी- जो USA, UK. आस्ट्रलिया और जापान की सांघिक जनसँख्या से भी ज्यादा है.
23. 2004 में, 200 महिलाओ ने कानून को अपने हातो में लेकर और सब्जी काटने का चाकू और लालमिर्च लेकर कोर्ट आई थी और एक सीरियल रेपिस्ट का मर्डर भी किया था. जिसका नाम अक्कू यादव था. उस समय हर-एक महिला को मर्डर का जिम्मेदार ठहराया गया था.
24. इंग्लिश कलाकार सर बेन किंग्सले का जन्म नाम कृष्णा पंडित भांजी है और वे भारतीय मूल के ही है.
25. भारत के महाराष्ट्र में स्थित लोनर सरोवर भारत में खारे पानी का सबसे बड़ा सरोवर है.

Interesting Facts And Amazing Facts About India

26. भारत के शनि शिंगनापुर में लोग बिना दरवाजो के अपने घरो में रहते है। क्योकि उनका ऐसा मानना है की जो भी शनि शिंगनापुर से चोरी करता है उसे शनि भगवान् बड़ी से बड़ी सजा देते है। यहाँ तक की शनि शिन्ग्नापुर में कोई पुलिस स्टेशन भी नही है।
27. भारत में लद्दाख के लेह के पास स्थित एक चुम्बकीय पहाड़ी एक गुरुत्वाकर्षण पहाड़ी के समान है। वह पहाड़ी आसानी से कारो को अपनी तरफ खींचती है और ऊपर चढाने में सहायता करती है।
28. हमने ही मापक की खोज की थी।
29. भारत में ही शैम्पू की खोज हुई है।
30. तीन अलग-अलग प्रारूपो में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले विश्वनाथन आनंद दुनिया के पहले खिलाडी है, वे नाकआउट, टूर्नामेंट और मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
31. चेस का अविष्कार भारत में ही हुआ था।
32. हमारे शर्ट के बटन की खोज भी भारत में ही हुई थी।
33. हीरा खनन की शुरुवात भी भारत में ही हुई।
34. और चंद्रमा पर पानी भी सबसे पहले भारत ने हि खोजा था।
35. 1986 तक, सरकारी तौर पर सिर्फ और सिर्फ भारत में ही हीरा पाया गया था।
36. भारत में डॉलफिन को बैन किया हुआ था, ये कहकर की डॉलफिन इंसानों जैसी नही है।
37. भारतीय तंत्रज्ञान की राजधानी बंगलौर, ने 2006 से 6 गुना अपने ऑफिस की सप्लाई को बढ़ा दिया है और आज बंगलौर के ऑफिसर सिंगापुर में ग्रेड-A के पद पर कार्यरत है।
38. भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है।
39. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादन करने वाला देश है।
40. मर्डर के मामले में भारत शीर्ष पर है (32,719 मर्डर प्रति वर्ष), भारत के बाद में रशिया का नंबर आता है (28,904 मर्डर प्रति वर्ष)।
41. प्रदुषण की समस्याओ को कम करने के उद्देश्य से Zoroastrianism के अनुयायी उनके शवो को जलाते नही है बल्कि वे उन्हें एक बिल्डिंग जिसका नाम “टावर ऑफ़ साइलेंस” है, उसमे रखते है। और शव पूरी तरह सुख जाने के बाद कुए में डाल देते है।
42. कर्मनासा नदी को भारत की शापित नदी कहा जाता है और और ऐसा कहा जाता है की उसके पानी को छूने से आपका विनाश हो सकता है। उस नदी के आस-पास रहने वाले लोग भी केवल सूखे फल ही खाते है क्योकि खाने बनाने के लिये भी पानी की ही जरुरत होती है।
43. भारत में दो मुख्य धर्म बुद्धिज़्म (बुद्ध) और जैनिज़्म (जैन) की स्थापना की गयी है।
44. हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट पिच दुनिया की सबसे ऊँची पिच है. यह समुद्री सतह से 2444 मीटर उपर बनायी गयी है।
45. भारत ने ही पाई (Pi) की वैल्यू को खोजा है।
46. भारत में ही ट्रिग्नोमेंट्री, अलजेब्रा और काल्चुस की खोज हुई ही।
47. मोहाली में हुए भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड-कप सेमी-फाइनल मैच को दुनियाभर में तक़रीबन 150 मिलियन लोगो ने देखा था।
48. सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट के भगवान-इन्हें तो आप अवश्य जानते हो!)
49. सुपरकंप्यूटर बनाने वाले तीन देशो में से एक भारत भी है। (दुसरे दो US और जापान है।)
50. भारत में हर साल 1.2 मिलियन टन आम की पैदावार होती है, और यह वजन 80000 ब्लू व्हेल के समान है।

Labels:

Monday, 26 November 2018

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या होता है What is Cloud Computing in Hindi

What is Cloud Computing in Hindi: हम आपको अपने इस पोस्ट में साधारण शब्दों में बताने जा रहे हैं बात करने वाले हैं क्लाउड कंप्यूटिंग(Cloud Computing) के बारे में। कि क्लाउड कंप्यूटिंग(Cloud Computing) क्या होता है? यह कैसे काम करता है? और कौन लोग इसे इस्तेमाल करते हैं?

What is Cloud Computing?

दोस्त आपको पता है कि जब हम कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं तो उसके कुछ रिसोर्सेस(Resources) का भी इस्तेमाल करते हैं। जैसे हार्ड डिस्क(Hard disk) हो गया या नेटवर्क हो गया, इन सभी चीजों का हम सब इस्तेमाल करते हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग(Cloud Computing) में कुछ ऐसा होता है की एक कंप्यूटर(Computer) एक जगह होता है तो वह दूसरे जगह से डाटा(Data) ले सकता है। मतलब की उसके डाटा सेंटर(Data Center) दूसरे जगह फैले हो सकते हैं। हो सकता है कि उसका डाटा सेंटर(Data Center)  एक सिटी में हूं या फिर दूसरे देश में हो। तो वह रिसोर्सेस शेयर करते हैं। जैसे नेटवर्क(Network) हो गया या फिर स्टोरेज(Storage) या कैपेसिटी(Capacity) के लिए जो डाटा सेंटर यूज(Use) होता है वह हो गया।

एक छोटे कंप्यूटर में डाटा स्टोरेज करने के लिए एक हार्ड डिस्क होती है। और किसी बड़े ऑर्गेनाइजेशन या बड़े कंपनी के बड़े-बड़े कंप्यूटर होते हैं, उनके डाटा स्टोर करने के लिए छोटी सी हार्ड डिस्क काम नहीं करती। क्यों की बहुत ज्यादा डाटा होता है, तो ज्यादा डाटा सेव करने के लिए बहुत बड़े-बड़े डाटा सेंटर चाहिए होते हैं। उदाहरण के लिए गूगल या फेसबुक का डाटा सेंटर ले लीजिए। इनके जो डाटा और जो स्टोरेज हैं वह बहुत बड़े होते है। क्योंकि इनके अंदर करोड़ो अरबो लोगों ने अपनी अकाउंट बनाई हुई है, तो इन बड़ी कंपनी के जो डाटा होता है वह बहुत ज्यादा होते हैं। कई कई लाख जीबी में, या उससे भी ज्यादा हो सकता है। तो वह सब एक हार्ड डिस्क में तो सेव नहीं हो सकता है। उसके लिए बहुत सारी हार्ड डिस्क चाहिए होती हैं। साधारण शब्दों में बोले तो इन्हे स्टोर करने के लिए एक डाटा सेंटर चाहिए होता है।

डाटा सेंटर में अलग-अलग यूनिट होती है, अलग अलग यूनिट से अलग अलग हार्ड डिस्क होती है। उनमें अलग अलग चेंबर होते हैं। आप कह सकते हैं कि एक छोटे शहर के बराबर या उस से भी बड़े तो बड़े कंपनियों के डाटा सेंटर होते हैं।

दोस्तों यही केस नेटवर्क के स्टोरेज में भी होता है कि उनके जो नेटवर्क होते हैं जो इंटरनेट प्रोवाइड करते है उनके जो सेंटर होते हैं वह भी बहुत बड़े बड़े होते हैं। तो मान लीजिये एक ऑर्गेनाइजेशन है जिसकी नीड बहुत ज्यादा है, लेकिन हर ऑर्गेनाइजेशन अपनी खुद की डाटा सेंटर या नेटवर्क नहीं बना सकती। अगर वह ऐसा करेगी तो उसे प्रॉफिट कम होगा और लागत ज्यादा लगेगी। तो इस केस में वह ऑर्गेनाइजेशन या बड़ी कंपनी किसी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी से अटैच हो जाती हैं , टाई अप कर लेती है कि आप हमारा डाटा स्टोर कर लो, उसके बदले हम आपको मंथली पैसे देंगे, या जो भी देंगे। तो यह अलग कंपनियां होती हैं जो डाटा के साथ हैंडल करती हैं या नेटवर्क के साथ हैंडल करती हैं। तो दोस्तों इस केस में क्लाउड कंप्यूटिंग सामने आता है।
Cloud Computing क्लाउड कंप्यूटिंग को अगर आप साधारण भाषा में बोले तो आप कहीं दूर किसी चीज को सेव करना, वहां से किसी डाटा को शेयर करना या अपने रिसोर्सेस को अलग-अलग जगह बांट देना। सिंपल फॉर्म अगर बोलेंगे तो इसका मतलब यही होता है।

क्लाउड कंप्यूटिंग(Cloud Computing) का क्या फायदा है?

जैसा कि मैंने पहले ही बताया की अलग से किसी कंपनी को अपनी कंप्यूटिंग नीड्स को पूरा करने के लिए डाटा सेंटर या नेटवर्क के हब्र्स नहीं बनाने पड़ते और वह कहीं दूसरी जगह से इसका इस्तेमाल कर सकती है। चलिए आपको एक उदाहरण की मदद से इसे समझाते हैं।
जैसे कि आप घर में खाना बनाना चाहते हैं तो जैसे एक मेनू है। दूसरे केश में आप एक रेस्टोरेंट के मेनू में से कुछ गिनी चुनी अपनी पसंद का खाना खरीद कर खा लीजिए वह आपको सस्ता पड़ेगा। लेकिन अगर आप कोई प्रोफेशनल सेफ हायर करते हैं उसको घर बुलाकर खाना बनवाते हैं अपनी मनपसंद का, तो वह आपको महंगा पड़ेगा।
लेकिन यहां पर Cloud Computing में आपकी चॉइस होती है। पैसे तो ज्यादा लगते हैं अगर आप अपने खुद का डाटा सेंटर खोलना चाहते हैं, खुद का नेटवर्क हब्र्स बनाना चाहते हैं। तो आपके पास लिमिटेशंस कम होगी और आपके पास बहुत सारे Custmization के ऑप्शन होंगे। लेकिन इसका एक नुकसान होगा कि आपको ज्यादा पैसा देने पड़ेंगे।
वहीं अगर आप दूसरों के डाटा सेंटर इस्तेमाल करते हैं दूसरों के नेटवर्क को इस्तेमाल करते हैं तो आपको पैसे कम लगेंगे लेकिन कुछ लिमिटेड चीजें होंगी, उनको आप अपने मन मुताबिक Custmization नहीं कर सकते। जैसे मान लीजिए कोई डाटा सेंटर कोलकाता में है तो आप उस डाटा सेंटर को उठाकर दिल्ली में नहीं रख सकते। आपको वहीं से काम चलाना पड़ेगा।

Labels:

20 दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य

 Intresting Facts in Hindi

Intresting Facts in Hindi: दोस्तों आज हम आपको अपनी पोस्ट में दिमाग हिला देने वाले 20 रोचक तथ्यों के बारे में बता रहे है, यकीन मानिए यह ऐसे तथ्य हैं जिसे जानकर आपको लगेगा कि यह सच हो ही नहीं सकते पर फेक्ट यह है की यह सब सच है। तो चलिए आप सभी को बतलाते हैं 20 Intresting Facts in Hindi , 20 दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्यों के बारे में….

1. सिगरेट लाइटर की खोज माचिस से पहले की गई थी।
2. वैज्ञानिक द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार हम सबके सपने में आने वाले हर एक फेस (चेहरे) को हम सब ने एक बार जरूर देखा होता है।.
3. दाएं हाथ से लिखने वाले लोग बाएं हाथ से लिखने वाले लोगों की तुलना में औसतन 9 साल ज्यादा जीते हैं।
4. एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स की कार पर कभी भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
5. तितलियां किसी चीज का स्वाद अपने पैरों से चखती है।
6. एक औसतन मनुष्य के लिए अपनी ही कोहनी को चाट पाना असंभव है। जो लोग कोहनी वाला तथ्य पढ़ रहे हैं, उनमें से 75 परसेंट से अधिक लोग अपनी कोहनी चाटने की कोशिश करेंगे।
7. आपको जानकर यह हैरानी होगी की हम सभी का जन्म 300 हड्डियों के साथ होता है। पर 18 साल तक होते होते हड्डियां जुड़कर 206 रह जाती है।
8. पुरुषों के शर्ट के बटन राइट साइड और औरतों के शर्ट का बटन लेफ्ट साइड पर होते हैं।
9. चमगादड़ गुफा से निकलते समय हमेशा बाएं हाथ मुड़ते हैं।
10. महिलायें हमेशा हर दिन औसतन 20000 शब्द बोलती है, जो पुरुषों की औसत से १००० या  2000 नहीं बल्कि 13000 शब्द ज्यादा होता है।
11. दोस्तों आप कुर्सी पर बैठकर अपने दाएं पैर से गोला बनाइए और साथ ही अपने दाएं हाथ से हवा में सिक्स(6) लिखिए, आपके पैरों की दिशा बदल जाएगी।
11. आपको जानकर यह हैरानी होगी चीटियां कभी भी सोती नहीं है।
12. ठंडे पानी की अपेक्षा गर्म पानी ज्यादा तेजी से बर्फ में बदलता है। इसे Mpemba effect कहते हैं।
13. रात में सोते वक्त सपने तो हम सभी देखते हैं लेकिन सपने से जुड़ा फैक्स यह है की, हम सभी को कभी भी यह याद नहीं रहता कि हमारा सपना कहां से शुरू हुआ था।
14. ताश के पत्तों में जो राजा होते हैं वह इतिहास के किसी न किसी राजा को दर्शाते हैं। जैसे:
Spades  (हुकुम) किंग डेविड
Clubs  (चिड़ी)  सिकंदर महान
Hearts  (पान)    सर सेलेमेन
Diamond  (ईट)  जूलियस सीजर
15. 92 % लोग सिर्फ हस देते है जब उन्हें सामने वाले की बात समझ नहीं आती…
16. दोस्तों आपको जानकर के बहुत ही ज्यादा हैरानी होगा कि धरती पर जितना भार सारी चीटीयों का है उतना ही सारे मनुष्यों का है।
17. कोका कोला शुरू में हरे रंग का हुआ करता था। Intresting Facts in Hindi
18. हम सभी अपने पूरे जीवनकाल के दौरान नींद में भिन्न-भिन्न तरह के 70 कीट खा जाते हैं।
 19. दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जानेवाला पासवर्ड 12345 है।
20. जब हम सब झूठ बोलते हैं तो नाक गर्म हो जाती है।
तो दोस्तों यह था 20 बहुत ही ज्यादा रोचक तथ्य। आशा करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट Intresting Facts in Hindi पसंद आया होगा। हमारा यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद॥

Labels:

Saturday, 17 November 2018

एक्सरसाइज के बाद शरीर में है अकड़न और दर्द, तो राहत दिलाएंगे ये 5 आसान नुस्खे

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो अक्सर एक्सरसाइज के अगले दिन आपके शरीर में दर्द होता है। कई बार ये दर्द इतना ज्यादा होता है कि उठने-बैठने में भी मुश्किल होती है। आमतौर पर ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि जो लोग ज्यादा मेहनत वाले काम नहीं करते हैं उनके टिशूज अकड़ जाते हैं। अचानक ज्यादा मेहनत करने से टिशूज क्रैक हो जाती हैं, जिससे दर्द होने लगता है। अगर आप लगातार मेहनत करते हैं तो टिशूज में लचीलापन बना रहता है और मेहनत वाले कामों से आपको परेशानी नहीं होती है। कुछ घरेलू नुस्खों द्वारा इस तरह के दर्द से राहत पाई जा सकती है।


प्रोटीनयुक्त डाइट लें

मांसपेशियों के दर्द को जल्द ठीक करने में आपका खान-पान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हेल्दी प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स खाने से मसल टिश्यूज़ जल्दी रिपेयर होते हैं। आप अपने फिटनेस एक्सपर्ट से पूछकर प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। आपको बता दें कि जब आप सोते हैं, तब शरीर मसल रिपेयर तेज़ी से करता है।

बर्फ से करें सिंकाई

एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत के लिए बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। प्रभावित स्थान पर बर्फ लगाने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है। बस ये ध्यान में रखें कि जब भी बर्फ लगाएं, 15 मिनट से ज्यादा देर के लिए न लगाएं। इसके अलावा यह भी याद रखें कि बर्फ का प्रयोग सीधे त्वचा पर न करें, बल्कि किसी तौलिए या कपड़े में रखकर ही बर्फ से सिंकाई करें।

फोम रोल का प्रयोग

वर्कआउट के बाद आप फोम रोलर्स लेकर अपनी मांसपेशियों पर मसाज करें, जैसे- टांगों पर। इसे नीचे के ऊपर की तरफ ले जाएं और कम-से-कम 5 बार करें। आपको शरीर के जिस भी हिस्से पर दर्द महसूस हो रहा है, वहां सबसे ज़्यादा करें। इससे आराम मिलेगा। आप चाहें, तो फोम रोलर्स का इस्तेमाल वर्कआउट के बीच ब्रेक लेकर भी कर सकते हैं।

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहें

वर्कआउट के बाद शरीर में दर्द होने पर आमतौर पर लोग अगले दिन एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जिससे उन्हें बाद में परेशानी होती है। दर्द में प्रॉपर एक्सरसाइज करना तो मुश्किल है मगर हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करने से दर्द जल्दी ठीक होता है और एक्सरसाइज की रेगुलरटी भी नहीं टूटूती है। सही तरीका यही है कि आप अपनी क्लास में जाएं और वर्कआउट करें, ताकि आपका एक्सपर्ट आपको मसल सोरनेस से रिलीफ दिलाने में मदद कर सके। 2-3 दिन के बाद आपका सारा दर्द भाग जाएगा।

फैटी एसिड्स वाले आहार लें

जब मांसपेशियों के टिश्यूज़ ब्रेक होते हैं, तो उस जगह पर दर्द भी होता है और सूजन भी आ जाती है। इसे कम करने के लिए वो फूड्स खाएं जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मौजूद हों, जैसे- फिश, मीट, फ्लेक्स, एवोकैडो, अखरोट।

Labels: